नई दिल्ली
हरियाणा के 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें चार खिलाड़ियों को खेल रत्न और आठ खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। यह आयोजन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित हो रहा है। इसमें से अकेले सोनीपत के छह खिलाड़ी शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों को दिया गया अवॉर्ड
टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में रजत जीतने वाले रवि दहिया, पैराओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित आंतिल, पैरालंपिक निशानेबाजी में मनीष नरवाल को खेल के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़, पैरा आर्चर हरविंदर सिंह, योगेश कथूरिया, पहलवान दीपक पूनिया, निशानेबाज सिंहराज अधाना, हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक और सुमित कुमार, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन अवॉर्ड दिया जा रहा है।