Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हरीश चौधरी हाईकमान को दे रहे पल-पल बदल रहे हालात की जानकारी, प्रियंका के करीबी आचार्य प्रमोद ने भी सिद्धू पर साधा निशाना

जालंधर

राजस्थान कांग्रेस के मंत्री हरीश चौधरी पंजाब प्रकरण की पल-पल की सूचना हाईकमान को दे रहे हैं। वहीं प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद ने भी इस्तीफे को लेकर नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि पंजाब में पार्टी की साख दांव पर लगी है और ऐसे माहौल में सिद्धू का इस्तीफा पार्टी हाईकमान के विश्वास के साथ एक बड़ा धोखा है।

चौधरी सुबह 9 बजे चंडीगढ़ पहुंच गए थे। उनका नवजोत सिद्धू और CM चन्नी से मुलाकात का कार्यक्रम था। हालांकि मुलाकात हुई या नहीं, इस पूरे कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया। हाईकमान पंजाब में सीधे किसी से बात नहीं कर रहा है। हरीश चौधरी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की जानकारी आलाकमान तक पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *