Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 85 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी

नई दिल्ली 

लगातार चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। हालांकि, आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बाजार के दोनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ।  

इससे पहले आज बाजार मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते बाजार हल्की सुस्ती के साथ खुला था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी बुधवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था।  बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 533 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार पहुंचकर 61,150 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 156 अंक की बढ़त लेकर 18,212 के स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *