Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हर 10 मिनट में 13 मरीज:5 दिन में 65% बढ़ी टेस्टिंग तो केस 800% बढ़े; जयपुर में संक्रमण दर 9% पहुंची

जयपुर

राजस्थान में कोरोना अब डरावना होता जा रहा है। यहां जितनी संख्या में टेस्टिंग बढ़ रही है, उससे कई ज्यादा संख्या में केस बढ़ रहे हैं। 5 दिन की रिपोर्ट देखें तो राज्य में 65 फीसदी टेस्टिंग बढ़ी है, लेकिन केसों की संख्या में 800 फीसदी का इजाफा हुआ है। राजस्थान में स्थिति यह हो गई कि अब हर 10 मिनट में 13 मरीज पॉजिटिव मिल रहे हैं। 31 दिसंबर तक पॉजिटिविटी रेट 0.60 फीसदी थी, वह बढ़कर अब 3.33 फीसदी पर पहुंच गई।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक 31 दिसंबर को पूरे राजस्थान में करीब 34 हजार लोगों की टेस्टिंग की गई थी, तब प्रदेश में कुल 208 पॉजिटिव केस मिले थे। 5 जनवरी को टेस्टिंग की संख्या बढ़कर 56,600 हुई तो संक्रमित केसों की संख्या अब बढ़कर 1883 पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *