Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हल्ला बोल रैली के लिए तीन हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

  • जिला प्रभारी व महिला आयोग अध्यक्ष ने ली बैठक
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व हनुमानगढ़ जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ व महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने हनुमानगढ़ में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मीटिंग ली। 4 सितम्बर की रैली के लिए हनुमानगढ़ जिले की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज को इस रैली के लिए हनुमानगढ़ का समन्वयक नियुक्त किया गया है। मीटिंग में उन्होंने एआईसीसी के निर्देशानुसार 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए प्रमुख पदाधिकारियों को विधानसभा वार मीटिंग कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को 4 सितम्बर को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी जिया उर रहमान ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं ने हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहते हुए हर कार्यक्रम में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की है। जिस तरह से केन्द्र सरकार ने आटे, चावल तक पर जीएसटी लगा दिया है इससे कीमतें आसमान छूने लगी हैं व हर चीज में महंगाई बढ़ गई है। रेहाना रियाज ने विधानसभा वार 500 कार्यकर्ता रैली में पहुंचाने के निर्देश दिए। हनुमानगढ़ जिले से 3000 कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचाना सुनिश्चित करने पर बल दिया। अश्विनी पारीक ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सुलभ शौचालय तक पर टैक्स लगा कर जहां सोच वहीं शौचालय को बदलकर जहां शौच वहीं टेक्स का परिचय दे दिया है। अब भाजपा सरकार को केन्द्र से उखाड़ने का समय आ गया है। इस मौके पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व उप जिला प्रमुख शबनम गोदारा, प्रधान सोहन ढील, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, गुरमीत सिंह, निकूराम, पार्षद मनोज सैनी, जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, मनीष गोदारा, अमनदीप कौर, जयदेव भिड़ासरा, मुश्ताक जोइया, बलराज सिंह, निंरजन नायक, फूलसिंह, राजेन्द्र, अशोक गोरी, विकास रांगेरा, जगदीप सिंह आदि मौजूद थे।