Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हसीन दिलरुबा की कास्टिंग पर रंगोली चंदेल बोलीं- दूसरे टैलेंट्स को भी देखें, गलत कास्टिंग करके फिल्में बर्बाद मत करो यार

तापसी पन्नू की हालिया रिलीज हसीन दिलरुबा क्रिटिक को कुछ खास पसंद नहीं आई। इस बात से खुश होने के बाद रंगोली चंदेल ने फिल्म की कास्टिंग पर अपने विचार शेयर रखे है। रंगोली के मुताबिक इस भूमिका के लिए अदिति राव हैदरी ज्यादा सूटेबल थीं। अदिति की एक और फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं उसे हसीन दिलरुबा में रानी के रूप में देखना चाहती हूं न कि कोई अंकल प्लीज। मुझे टॉर्चर से बख्श दो।”

रंगोली ने लिखा सस्ती कंगना क्यों यार
रंगोली ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अदिति की एक फोटो के साथ लिखा, “मुझे सच में समझ में नहीं आता कि अदिति जैसी खूबसूरत प्रतिभाशाली एक्ट्रेस को हसीना दिलरुबा जैसी फिल्में क्यों नहीं मिलतीं, वह आधुनिक लेकिन कमजोर गृहिणी की भूमिका में परफेक्ट थीं। तापसी अंकल क्यों ?? वह उस रोल के लिए बहुत एथलेटिक और स्ट्रॉन्ग बॉडी वाली लग रही थी। यह कंगना हैंगओवर क्यों यार… कंगना केवल एक हो सकती है। कोई और सस्ती कंगना नहीं हो सकती है। कृपया दूसरे टैलेंट्स को भी देखें, फिल्में गलत कास्टिंग करके बर्बाद मत करो यार।

रिव्यूज पर दिया था रिएक्शन
शुक्रवार को रंगोली ने हसीन दिलरुबा को मिले रिव्यू पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने तापसी को टैग करते हुए लिखा था- वह न केवल खुले तौर पर कंगना की नकल करती हैं, बल्कि उन्हें अप्रासंगिक और डबल फिल्टर भी कहती हैं। आज इसे भी क्रिटिक्स ने नंगा कर दिया। ये गुब्बारा भी फूटना ही था, फूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *