नई दिल्ली
बीबी लाल, पूरा नाम ब्रज बासी लाल। एक ऐसा नाम, जिसने बतौर पुरातत्ववेत्ता कई रहस्यों से पर्दा हटाया। वहीं अपने शोध और काम से उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया। शनिवार को प्रोफेसर बीबी लाल का निधन हो गया। यह उनका ही काम था, जिसकी बदौलत अयोध्या में राम मंदिर होने की बात साबित हुई और जिसे हाई कोर्ट ने भी माना। सौ साल से भी ज्यादा उम्र होने के बावजूद वह लगातार एक्टिव थे। प्रो. लाल ने हस्तिनापुर, शिशुपालगढ़, पुराना किला, कालिबंगन सहित कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों की खुदाई की।