Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिद्धू मूसेवाला गोलीकांड का मेन शूटर गिरफ्तार, बंगाल-नेपाल बॉर्डर से बड़ी कामयाबी; दो साथी भी पकड़े गए

नई दिल्ली

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शनिवार के दिन पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस का कहना है कि मूसेवाला हत्याकांड में मेन शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक के अलावा उसके दो साथी भी गिरफ्तार हुए हैं। तीनों की गिरफ्तारी बंगाल-नेपाल बॉर्डर से की गई है। इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताते हुए, पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान का परिणाम है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को ट्विटर हैंडल पर जानकारी शेयर की और बताया कि दीपक के अलावा उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर को भी गिरफ्तार किया गया है। इसमें दीपक मूसेवाला हत्याकांड का मेन शूटर है। यादव ने ट्विटर पर लिखा, “दीपक, कपिल पंडित और राजिंदर को एजीटीएफ की टीम ने डब्ल्यूबी-नेपाल सीमा पर एक खुफिया इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया।”

उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के वक्त दीपक मेन शूटर था, जबकि पंडित और राजिंदर ने उसे हथियारों और ठिकानों सहित अन्य मदद मुहैया कराई थी।