Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हार्दिक पांड्या की फोटो शेयर कर मोहम्मद शमी के EX वाइफ ने लिखा- औरतबाजों से नहीं बचती देश की गरिमा

नई दिल्ली

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की EX वाइफ हसीन जहां की सोशल मीडिया पोस्ट खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या की फोटो शेयर कर कैप्शन के जरिए ऐसा लग रहा है अपने EX पति पर तंज कसा है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने में हार्दिक पांड्या का बड़ा हाथ रहा था। हार्दिक को ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। हार्दिक ने ही छक्के के साथ टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। 

हार्दिक की फोटो शेयर करते हुए हसीन जहां ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पांच विकेट से जीत के बाद लिखा, ‘बधाई, शानदार जीत। हमारे शेरों को बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने देश को जीत दिलाई। यह तो होना ही था, देश का रुतबा, देश की गरिमा, ईमानदारों और देशभक्तों से ही बचती है ना कि अपराधियों और औरतबाजों से।’