Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कोचिंग स्टाफ का हुआ ऐलान, डेल स्टेन समेत इन्हें मिली अहम जिम्मादेरी

नई दिल्ली

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) टी20 लीग के लिए सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपने कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है। मेजबान देश के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के साथ आदि बिरेल, बाकिर अब्राहम और हेमांग बदानी को जगह दी गई है। आदि बिरेल टीम के हेड कोच होंगे, वहीं बाकिर अब्राहम असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे। भारतीय पूर्व खिलाड़ी हेमांग बदानी को टीम के बैटिंग कोच और रणनीतिकार की जिम्मेदारी मिली है और डेल स्टेन इस टीम के बॉलिंग कोच होंगे। 

बता दें, क्रिकेट साउथ अफ्रीका की इस लीग को SA20 के नाम से जाना जाएगा, हाल ही में टूर्नामेंट आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने ऐलान किया है। इस पूर्व खिलाड़ी ने इसी के साथ यह भी बताया कि जनवरी और फरवरी में इस लीग के पहले सीजन के लिए ऑक्शन 19 सितंबर को होगा। सभी फ्रेंचाइजियों को मार्की लिस्ट से खिलाड़ियों को चुनने को कहा गया था।  सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एडेन मार्कराम के साथ ओट्टनील बार्टमैन को साइन किया है।