ई-कंटेंट तैयार करने हेतु वर्कशॉप का आयोजन
श्रीगंगानगर। ज्ञानदूत 2.0 के अंतर्गत क्वालिटी ई-कंटेंट निर्माण हेतु कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा ज्ञानकौशल एवं गुणवत्ता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। जिसका पहला दो दिवसीय प्रशिक्षण 24-25 जनवरी को आयुक्तालय स्तर पर आयोजित करवाया गया। इसी की निरंतता में 21-24 फरवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के विकास एवं शैक्षिक सचार यूनिट (डीईसीयू) अहमदाबाद के सहयोग से 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉलेज शिक्षा के संकाय सदस्यों के लिए आयोजित करवाया गया। उदघाटन सत्र में शासन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा भवानी सिंह देथा ने कहा कि कोविड की विषम परिस्थतियों में राजस्थान के हिंदी भाषी विद्यार्थियों के लिए क्वालिटी ई-कंटेट आॅनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए आरंभ किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ाये जाने वाले राजकीय विश्वविद्यालयों के सभी विषयों के टॉपिक्स को कवर करते हुए इन व्याख्यानों को सूचिबद्ध एवं क्रमबद्ध करके ज्ञानदूत यूट्यूब चैनल के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि विद्यार्थी इन्हें आसानी से पढ़ सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित निर्देशक डीईसीयू-इसरो के डायरेक्टर राजेश खंडेलवाल ने ज्ञानदृत कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दूर शिक्षा मल्टीमीडिया कार्यक्रम निर्माण एवं प्रशिक्षण, शैक्षिक एवं विकासात्मक विडियो कार्यक्रम तैयार करना डीईसीयू के कार्य हैं। अभी तक ज्ञानदूत 2.0 में संचालित 14 विषयों के लगभग 330 वीडियोज अपलोड किए जा चुके हैं।