Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अधिकार की बातें, भूल जाते हैं कर्तव्य

  • रैली व विधिक सहायता शिविर के जरिए दी विधिक अधिकारों की जानकारी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए टाउन के नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय तथा निकटवर्ती ग्राम जोड़कियां में चैतना रैली निकाली गई। गांव जोड़कियां में विधिक सहायता शिविर का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीताराम ने रैली एवं शिविर के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को रवाना करने के मौके पर प्राचार्य डॉ. सीताराम ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जो रैली एवं शिविर के माध्यम से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लोगों में जन चेतना जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में रैली और शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सह आचार्य डॉ. केबी ओझा ने कहा कि व्यक्ति अधिकार की तो बात करता है, परन्तु कर्तव्यों को भूल जाता है।