Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिंदुओं का अपमान कर साम्प्रदायिक दंगे कराना चाह रहे ओवैसी, करणी सेना ने गाजियाबाद पुलिस से की शिकायत

गाजियाबाद।

करणी सेना ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ गाजियाबाद जिले में जनसंपर्क अभियान के दौरान कथित रूप से हिंदुओं के खिलाफ अमर्यादित, जातिगत व आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सिहानी गेट कोतवाली में शिकायत दी है। हालांकि, ओवैसी के खिलाफ अभी तक कोई मुकदमा नहीं हुआ है। ओवैसी रविवार को गाजियाबाद में दो स्थानों पर चुनाव प्रचार के लिए आए थे। दोनों जगह महामारी संबंधी नियमों का उल्लंघन देखा गया। साहिबाबाद कोतवाली और लोनी थाने में दोनों प्रत्याशियों समेत कई लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।