नई दिल्ली
किसान नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को किसानों के मामले को लेकर फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र पर देश के किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। टिकैत ने कू करके कहा, “देश के किसानों के साथ वादाखिलाफी कर किसानों के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया गया है। किसानों के साथ हुए इस विश्वासघात से यह स्पष्ट है कि देश का किसान एक लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहें।”