मुंबई
कर्नाटक का हिजाब (Karnataka Hijab Row) विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है और बात कोर्ट तक भी पहुंच चुकी है। हिजाब मामले में हाल ही में मुस्कान खान (Muskan Khan) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की कॉलेज में हिजाब पहनकर ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाती दिखी थी। वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने मुस्कान का समर्थन कर उसकी हिम्मत की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने कॉलेज में हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों की जिद की अलोचना की। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स देखने को मिले, जहां ऐसा दावा किया गया कि मुस्कान खान को सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan), तुर्की सरकार (Turkish Government) के साथ 5 करोड़ रुपये देंगे। लेकिन क्या है इन सोशल मीडिया पोस्ट्स का सच, इस रिपोर्ट में जानिए।