Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Pushpa का खुमार: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना बने कविता कौशिक और संभावना सेठ

मुंबई

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) का खुमार अब भी लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अब भी फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) और संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने भी पुष्पा के एक सीन को रीक्रिएट किया है, जो वाकई काफी मजेदार है। फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में कविता कौशिक एक दम अल्लू के स्टाइल में नजर आ रही हैं।