कुल्लू
हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति में दो दिन से हो रही बर्फबारी के बाद पहाड़ सफेद चादर से ढके नजर आने लगे हैं। रोहतांग दर्रा और कुंजोम दर्रा में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। अटल टनल में भी बर्फ गिरने का दौर जारी है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब और हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। यहां ठंड बढ़ गई है। हालांकि, हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के बाद स्मॉग छंट गया है और दो दिन के बाद शुक्रवार को सूर्य ने भी चमक बिखेरी। आगामी दिनों में मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।