Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिमाचल: चौथी बार टली मंत्रिमंडल की बैठक, दिल्ली जाएंगे सीएम जयराम

शिमला

राज्य सचिवालय में सोमवार सुबह 10:30 बजे आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक चौथी बार टल गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज दिल्ली जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें 27 दिसंबर को हिमाचल आने का न्योता देंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनसे मुलाकात का समय मांगा था जो कि सोमवार को तय किया गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज दोपहर 2:30 बजे अनाडेल मैदान से हेलिकॉप्टर से दिल्ली रवाना होंगे। करीब चार बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां वे कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। रात्रि ठहराव नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में होगा। सोमवार दोपहर 1:30 बजे वे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शिमला के लिए रवाना होंगे और शाम को तीन बजे शिमला पहुंचेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *