Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हीरोपंती 2:फिल्म का इंग्‍लैंड शेड्यूल अगले सात दिनों में कंप्‍लीट

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्‍टारर फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के अहम सीक्‍वेंस पिछले महीने भर से इंग्‍लैंड में फिल्‍माए जा रहे हैं। वह अब अगले सात दिनों में वहां कंप्‍लीट हो रहा है। उसके तुरंत बाद टाइगर वहीं विकास बहल की फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग शुरू करेंगे। ‘गणपत’ की कहानी आज से 69 साल आगे की दुनिया में की है। ‘हीरोपंती 2’ में टाइगर श्रॉफ स्‍पाई के रोल में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खतरनाक मंसबूों को नाकाम करने के लिए उनका किरदार इंडिया, इंग्‍लैंड समेत चाइना, रशिया, बैंकॉक का सफर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *