Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हेरोइन (चिट्टा) उपलब्ध करवाने वाला अधेड़ काबू

  • बाइक सवार चार जनों के कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा बरामदगी का मामला
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन पुलिस की ओर से नाबालिग किशोर सहित चार जनों के कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने के मामले की जांच कर रही टाउन पुलिस ने मादक पदार्थ उपलब्ध करवाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनाज अख्तर उर्फ साजी (45) पुत्र मुश्ताक निवासी नई खुन्जा हनुमानगढ़ जंक्शन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी टाउन पुलिस थाना के एसआई पूर्णसिंह ने बताया कि 24 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में निरुद्ध किए गए नाबालिग बालक ने पूछताछ में खुलासा किया था उसने 20 ग्राम चिट्टा शहनाज अख्तर उर्फ साजी से आठ हजार रुपए में खरीदा था। इस खुलासे के बाद शहनाज अख्तर उर्फ साजी की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए गए। शुक्रवार को शहनाज अख्तर उर्फ साजी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *