भरतपुर
भरतपुर के पिपला गांव में पूर्व सरपंच ने बेटी का सपना पूरा किया। बेटी का सपना था कि वह अपने ससुराल हेलिकॉप्टर से जाए। 17 साल पहले उसने बेटी से वादा किया था। रविवार को यह वादा पूरा किया। उसने अपनी बेटी को ससुराल के लिए हेलिकॉप्टर से विदा किया। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया। खेत में हेलीपैड बनाया गया, जहां फायर ब्रिगेड के स्टाफ और पुलिसकर्मी तैनात रहे।