Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हॉस्पिटल्स में खतरनाक संक्रमण फैलाने वाले सुपरबग को खास तरह के बैैक्टीरिया से खत्म करने की कोशिश

हॉस्पिटल्स में ऐसे सुपरबग्स पाए जाते हैं जिन पर एंटीबायोटिक्स दवाएं बेअसर साबित होती हैं। इन सुपरबग्स बैक्टीरिया से निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने नया तरीका निकाला है। वैज्ञानिकों ने खास तरह के बैक्टीरिया तैयार किए हैं जो इनसे लड़ने का काम करेंगे। इन्हें इंजीनियर्ड बैक्टीरिया का नाम दिया गया है।

वैज्ञानिकों का कहना है, स्टेफायलोकोकस ऑरेयस नाम का सुपरबग कैथेटर और ब्रीथिंग ट्यूब के जरिए मरीजों के शरीर में पहुंचता है। इन पर दवाएं असर न होने के कारण मरीजों की हालत बिगड़ती है। मरीजों में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए इंजीनियर्ड बैक्टीरिया इसे रोकने का काम करेंगे।

यह रिसर्च बार्सिलोना का संस्थान सेंटर फॉर जीनोमिक रेग्युलर कर रहा है। शोधकर्ता लुइस सेरानो कहते हैं, इंजीनियर्ड बैक्टीरिया खास तरह का प्रोटीन के जरिए सुपरबग को मात दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *