Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

होटल में खाने का ऑर्डर आने में हुई देरी तो आया जोमैटो का आइडिया, 2008 में शुरू हुई कंपनी अब भारत, अमेरिका, UAE समेत कई देशों में कर रही है कारोबार

मुंबई

प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) का पब्लिक इश्यू आएगा। कंपनी की IPO के जरिए 9,375 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। IPO में 9 हजार करोड़ रुपए का प्राइमरी सेल होगा जबकि 375 करोड़ रुपए का शेयर ऑफर फॉर सेल होगा। ऑफर फॉर सेल मतलब कंपनी में दूसरे हिस्सेदार अपने शेयर बेचेंगे।

IPO 14 से 16 जुलाई तक खुलेगा। इसमें प्रति शेयर का प्राइस 72 से 76 रुपए रखा गया है। 195 शेयरों का एक लॉट होगा, जिसके अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए ही अप्लाई कर सकता है। सेबी के नियमों के मुताबिक, 2 लाख रुपए से ज्यादा का निवेश आप नहीं कर सकते हैं।

क्या है जोमैटो का बिजनेस?
जोमैटो, एक ऑन लाइन रेस्टोरेंट एग्रीगेटर है। IPO की खबर से कंपनी सुर्खियों में है। यह ग्राहकों को रेस्टोरेंट से खाना और ग्रॉसरी की होम डिलिवरी करता है। यह रेस्टोरेंट और होटल की फोटो और रिव्यू भी देती है। साथ ही रेस्टोरेंट के लिए मार्केटिंग भी करती है।

कैसे शुरू हुई ‘जौमैटो’?
जोमैटो को पंकज चड्ढा और दीपेंद्र गोयल ने मिलकर 2008 में लॉन्च किया था। कंपनी को शुरू करने की कहानी काफी रोचक है। हुआ यूं कि दीपेंद्र रोजाना की तरह दफ्तर गए थे और कैंटीन में खाने के मेन्यू का इंतजार कर रहे थे। उन्हें महसूस हुआ कि मैन्यू में काफी समय लग रहा है।

उन्होंने खाने का मेन्यू स्कैन करके इंटरनेट पर डाला तो लोगों को यह काफी पसंद आया। फिर क्या…यहीं से उन्हें एक वेबसाइट का आइडिया आया। जिसमें लोगों को आसपास के रेस्टोरेंट की जानकारी मिल सके। दीपेंद्र ने अपने दोस्त पंकज चड्ढा के साथ मिलकर साल 2008 में ‘फूडीबे’ खोला, जिसका नाम 2010 में बदलकर जोमैटो किया गया।

कैसे काम करता है जोमैटो?
वेबसाइट में रेस्टोरेंट के मेन्यू से लेकर उसका रिव्यू भी होता था। इसके लिए जोमैटो ने हर शहर के रेस्टोरेंट के साथ करार किया। इसके जरिए जोमैटो रेस्टोरेंट से आम लोगों तक फूड होम डिलीवरी करता है। साथ ही इन रेस्टोरेंट से जुड़ी जानकारी जैसे मेन्यू और यूजर के रिव्यूज की सर्विस भी प्रोवाइड कराती है।

जोमैटोका कारोबार देश में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और कोलकाता समेत अन्य प्रमुख शहरों में है। इसके अलावा विदेश में जोमैटो की सर्विस UAE, फिलीपींस, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, तुर्की, ब्राजील और इंडोनेशिया, पुर्तगाल, कनाडा, आयरलैंड में लॉन्च किया गया। साथ ही 2019 में ऑस्ट्रेलिया और यूएस में भी जोमैटो ने काम शुरू किया है।

जोमैटो पर 2,400 करोड़ रुपए का कर्ज
कंपनी के फाइनेंशियल पर ध्यान दें तो इसका कुल रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2017-18 में 487 करोड़ रुपए था, जो 2020-21 में बढ़कर 2,743 करोड़ रुपए हो गया। फिलहाल कंपनी 2,385 करोड़ रुपए के घाटे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *