Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1 लाख के निवेश को 9.78 लाख और 10,000 के SIP को 6.87 लाख बना दिया

नई दिल्ली

 म्युचुअल फंड बाजार के जोखिम के अधीन हैं, लेकिन अगर कोई सही योजना का चुनाव करता है तो उसे शानदार रिटर्न मिल सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को तीन साल में ही तगड़ा रिटर्न दिया है। इस फंड का नाम है केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड- डायरेक्ट प्लान। यह एक स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड प्लान है। यह स्मॉल-कॉल म्यूचुअल फंड प्लान 15 फरवरी 2019 को लाॅन्च हुआ था जिसके बाद से अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहा है। फंड को वैल्यू रिसर्च द्वारा 5-स्टार रेटिंग दी गई है और इसने अपने अपफ्रंट निवेशकों को फिछले तीन सालों में 45 प्रतिशत से अधिक सालाना रिटर्न दिया है।