नई दिल्ली
ड्रीमफोक्स सर्विसेज (DreamFolks IPO) के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ 56.88 गुना सब्सक्राइब किया गया है। बता दें कि करीब तीन महीने बाद दूसरा आईपीओ मार्केट में लाॅन्च होने जा रहा है और दोनों ही आईपीओ के लिए निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर बोली लगाईं। इसी सप्ताह सीरम एजीएस टेक का आईपीओ लाॅन्च हुआ और इसने अपने निवेशकों को पहले ही दिन बंपर मुनाफा कराया। अब निवेशकों को यही उम्मीद ड्रीमफोक्स सर्विसेज के आईपीओ से भी है। आपको बता दें कि ड्रीमफोक्स सर्विसेज आईपीओ का ग्रे मार्केट में लगातार भाव बढ़ रहा है।