मुंबई
म्यूचुअल फंड हाउसेस सोच समझकर शेयर्स की खरीदी बिक्री कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में टाटा मोटर्स का शेयर जमकर उछला है। इसको भांपते हुए फंड हाउसों ने सितंबर में इस शेयर में 7,165 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा था। जबकि एयरटेल के शेयर्स में गिरावट के रुझान को भी भांप लिया था। इसमें सितंबर में 42,914 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए।