Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1.69 रुपये से 125 पर पहुंचा यह शेयर, दिया 7000 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न

एक पेनी स्टॉक ने निवेशकों को तगड़ा फायदा कराया है। यह स्टॉक सिंधु ट्रेड लिंक्स का है। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 1.69 रुपये के स्तर से 125 रुपये पर पहुंच गए हैं। सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयरों ने इस पीरियड में इनवेस्टर्स को 7000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 166.20 रुपये है। वहीं, सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 5.32 रुपये है। पेनी स्टॉक्स को लेकर निवेशकों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि इनमें जोखिम ज्यादा होता है। 

1 लाख रुपये के बन गए 74 लाख रुपये  
ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स कंपनी सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयर 17 फरवरी 2017 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.69 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 6 अप्रैल 2022 को 123.35 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 125.15 रुपये के स्तर को छुआ है। अगर किसी व्यक्ति ने 17 फरवरी 2017 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 74 लाख रुपये के करीब होता। कंपनी के शेयरों ने 5 साल से कुछ ज्यादा समय में 7,000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है।