Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 जिलों में बारिश का अलर्ट:बीकानेर में बारिश; जोधपुर अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बादल छाए, बूंदाबांदी की संभावना

जयपुर

राजस्थान के उत्तरी हिस्से में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लग गया। बीकानेर, हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर और चूरू जिले के कुछ हिस्से में सुबह से बादल छाए हुए है और हल्की सर्द हवा चल रही है। वहीं बीकानेर जिले में सुबह 10:30 बजे बूंदाबांदी हुई। इससे दिन में सर्दी का असर बढ़ गया। हालांकि बीकानेर संभाग के जिलों में बीती रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान के 33 जिलों में से 4 को छोड़ दे तो शेष सभी में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक प्रदेश के 6 संभाग के जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक रविवार को अलवर, पाली, बारां, सवाईमाधोपुर ही ऐसे शहर है,जहां पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। शेष सभी जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, जिससे लोगों को रात में सर्दी से मामूली राहत मिली। चूरू में बीती रात न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13.2 डिग्री पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *