सवाई माधोपुर
पूरे देश में करवा चौथ का पर्व रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए चौथ माता उपवास रखती हैं। करवा चौथ पर राजस्थान के सबसे बड़े चौथ माता मंदिर से एक रिपोर्ट…
राजस्थान का चौथ माता का सबसे बड़ा मंदिर होने के कारण चौथ माता मंदिर चौथ का बरवाड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। करवा चौथ पर यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त आते हैं।