Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

101 साल पुराने बैंक का आ रहा IPO, 30 रुपये के ऊपर चल रहा इसका प्रीमियम

नई दिल्ली

101 साल पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंक का आईपीओ आ रहा है। यह तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) का आईपीओ है। बैंक का आईपीओ 5 सितंबर 2022 को ओपन होगा और 7 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। तूतीकोरिन बेस्ड बैंक ने अपने 832 करोड़ रुपये के इनीशियल शेयर ऑफर के लिए 500-525 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पब्लिक ऑफर में 1.58 करोड़ इक्विटी शेयर इश्यू करेगा। 

31 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहे हैं बैंक के शेयर
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) के शेयर शुक्रवार को ग्रे मार्केट में 31 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहे हैं। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर 15 सितंबर 2022 को BSE और NSE में लिस्ट हो सकते हैं। एक्सिस कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवायजर्स और SBI कैपिटल मार्केट्स इस पब्लिक इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।