नई दिल्ली
भारतीय शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक्स की कमी नहीं है। बीते एक साल में कई ऐसे केमिकल स्टॉक्स भी हैं जिन्होंने निवेशकों को मालामाल किया है। इनमें से एक स्टॉक Fineotex Chemical का है। इस स्टॉक ने एक साल के भीतर 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है। बीते कुछ दिनों से इस स्टॉक का परफॉर्मेंस चौंकाने वाला है।
5 दिन में कितना रिटर्न: शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बीएसई पर फाइनोटेक्स केमिकल के शेयरों में 5% से अधिक की तेजी आई और 331.90 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। सिर्फ पिछले पांच कारोबारी सत्रों में स्टॉक ने लगभग 22% रिटर्न दिया है। स्टॉक ने एक साल की अवधि में 200% से अधिक की छलांग लगाई है। वहीं, सिर्फ 2022 में अब तक केमिकल स्टॉक 135% से अधिक उछल गया है।
कंपनी के बारे में: आपको बता दें कि Fineotex Chemical एक लिस्टेड कंपनी है जो भारत और मलेशिया में 1979 से टेक्सटाइल केमिकल्स और ऑक्जिलरीज का उत्पादन करती है। यह समूह कपड़ा, निर्माण, जल-उपचार, उर्वरक, चमड़ा और पेंट उद्योग के लिए केमिकल निर्माताओं में से एक है। Fineotex दुनिया भर के ग्राहकों को टेक्सटाइल प्रोसेसिंग के लिए प्रीट्रीटमेंट प्रोसेस, डाइंग प्रोसेस, प्रिंटिंग प्रोसेस और फिनिशिंग प्रोसेस के लिए उत्पादों की पूरी रेंज बनाती और मुहैया कराती है।