नई दिल्ली
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त आने से पहले इस योजना में दो महत्वपूर्ण बदलाव हो चुके हैं। कुछ दिन पहले लाभार्थियों के लिए को e-KYC करना जरूरी कर दिया गया था और अब स्टेट चेक करने का तरीका भी बदल चुका है। बता दें पीएम किसान योजना के तहत मोदी सरकार हर साल किसानों के खातों में 6000 रुपये की रकम 2000-2000 की तीन किस्तों में भेजती है। अब तक 10 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 11वीं किस्त 1 अप्रैल के बाद कभी भी जारी की जा सकती है। अब तक इस योजन में 12.48 से अधिक किसान रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
अब मोबाइल नंबर से नहीं देख पाएंगे स्टेटस
पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता नंबर दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकता था।अब ताजा बदलाव के कारण पीएम किसान पोर्टल पर आप मोबाइल नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख पाएंगे। अब आप केवल अपने आधार नंबर अथवा बैंक अकाउंट नंबर से ही स्टेटस जान पाएंगे।