जयपुर
राजस्थान में सोमवार को 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि एक्टिव केस घटकर 40880 हो गए है। प्रदेस में पिछले 24 घंटे के दौरान 2298 नए केस मिले है। राज्य में कोरोना के केसों में लगातार कमी राहत का संकेत मानी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राजधानी जयपुर में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। भऱतपुर, कोटा और बीकानेर में एक-एक कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। झालावाड़ में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सीकर में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सोमवार को 7 हजार से अधिक लोगों को डिस्चार्ज कर दिया है।