नई दिल्ली
अगर आप शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो को देखकर पैसा लगाते हैं तो आप इन दिनों मेटल पीएसयू स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड या सेल (SAIL) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, सेल के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह (Stock to buy) दे रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस ने सेल के शेयर की कीमत पर 100 का ताजा ब्रेकआउट दिया है और इसमें तेजी की संभावना जताई है।
क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउस?
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, इस PSU स्टॉक को दुनिया भर में मेटल की कीमतों में बढ़ोतरी का लाभ मिलने की उम्मीद है। जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल कहते हैं कि मेटल की कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ रही हैं, जिससे राकेश झुनझुनवाला सपोर्टेड इस कंपनी को अपनी अनबिकी इन्वेंट्री पर मार्जिन लाभ मिलने की उम्मीद है। इसलिए, राज्य के स्वामित्व वाली यह कंपनी आगामी तिमाहियों में बेहतर तिमाही आंकड़ों जारी कर सकती हैं।