नई दिल्ली
सीनियर सिटीजन्स के लिए कोविड -19 महामारी के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI bank), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) समेत ने स्पेशल एफडी योजना (Special FD plan) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को एफडी पर ज्यादा फायदा मिल रहा है। हालांकि, अब कुछ बैंक इस योजना को बंद कर सकती है।
दरअसल, वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो साल से चल रही इस स्पेशल स्कीम्स को एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा समाप्त कर सकते हैं क्योंकि इन बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी योजना की समय सीमा को विस्तार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में माना जा रहा है ये दो बैंक स्पेशल एफडी प्लान को बंद कर सकती है। बता दें कि कोरोना के शुरुआत में, बुजुर्ग बैंक डिपोजिटर्स के लिए यह विशेष FD योजना छोटी अवधि के लिए पेश की गई थी, लेकिन बाद में बैंकों ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी थी।