एक गिरफ्तार, दूसरा फरार हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की टिब्बी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया है। एक जना पुलिस टीम को देख शराब छोड़ भागने में सफल रहा। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार सूरेवाला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई किशोरसिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने चक 14 एफटीपी रोही पन्नीवाली से सुखविन्द्र सिंह (30) पुत्र कालासिंह रायसिख निवासी चक 14 एफटीपी रोही पन्नीवाली को 10 लीटर हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में कांस्टेबल रामस्वरूप व मनोज कुमार शामिल थे। दूसरी कार्रवाई में सूरेवाला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई किशोरसिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम गांव पीरकामड़िया के वार्ड 5 में पहुंची तो एक जना हथकढ़ शराब से भरा जरिकन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जरिकन में भरी 10 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर फरार हुए शख्स के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। फरार हुए शख्स की पहचान मंगलसिंह पुत्र कर्मसिंह रायसिख निवासी वार्ड 5, पीरकामड़िया के रूप में हुई। मामले की जांच बशीर चौकी प्रभारी एएसआई विजेन्द्र नेहरा कर रहे हैं।