नई दिल्ली. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार रात यहां खेले गए यूएफा यूरो क्वालीफायर मुकाबले में मेजबान आइसलैंड के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल कर ली। 38 वर्षीय रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच खेला और वे यह कमाल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। मैच के बाद रोनाल्डो को गिनीज वर्ल्ड आॅफ रेकॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सूची में दूसरे स्थान पर कुवैत के 38 वर्षीय खिलाड़ी बदर अल मुतेवा हैं, जिन्होंने 196 मैच खेले हैं।
टीम को जीत दिलाई :
इस मैच में रोनाल्डो ने मैच के 89वें मिनट में गोल दागा और टीम को 1-0 से जीत दिलाई। पुर्तगाल की अपने ग्रुप-जे में ये लगातार चौथी जीत है। वहीं, आइसलैंड ने चार में से एक जीता और तीन मैच गंवाए हैं। इसके अलावा, पुर्तगाल ने यूरो क्वालीफाइंग में बिना कोई गोल खाए लगातार छठा मैच जीता है। ये उसका इस टूनार्मेंट के इतिहास में अभी तक का सबसे बेहतरीन क्वालीफाइंग दौर रहा है।
अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं : क्रिस्टियानो
इस मैच के बाद रोनाल्डो ने साफ कर दिया कि उनका अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, अभी मैंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा है। अभी मैं फिट हूं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।
दबदबा…
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच और गोल रोनाल्डो के नाम
रोनाल्डो के नाम सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के अलावा सबसे अधिक गोल का भी रेकॉर्ड है।
200 क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल
196 बदर अल मुतेवा कुवैत
195 सोह चिन एन मलेशिया
184 अहमद हुसैन मिस्र
183 अहमद मुबारक ओमान
टॉप-5 स्कोरर
मैच खिलाड़ी देश
123 क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल
109 अली देई ईरान
103 लियोनल मेसी अर्जेंटीना
89 मुख्तार दहारी मलेशिया
87 सुनील छेत्री भारत