Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस:मुश्किल में जैकलीन फर्नांडीज

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इस साल क्रिसमस में अपने घर नहीं जा पाएंगी। ED ने उन्हें इंडिया से बाहर जाने की परमिशन नहीं दी है। जैकलीन कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ ठगी मामले में नाम आने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ED जैकलीन से कई बार पूछताछ कर चुकी है। कॉनमैन की तरफ से दिए गए सारे गिफ्ट्स को ED ने जब्त करने की प्रोसेस में है।

जैकलीन को ED ने इससे पहले भी इंडिया से बाहर जाने से मना कर दिया था। एक्ट्रेस को अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते रियाद जाना था, लेकिन ED ने उन्हें मुंबई एरपोर्ट पर रोक लिया था। ED के अधिकारियों ने कहा था कि, मामले में जांच अभी चल रही है और उन्हें अभी तक क्लीनचिट नहीं मिली है। इस कारण वह इंडिया से बाहर नहीं जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *