एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने एचडीएफसी इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (HDFC Investments Limited) और एचडीएफसी होल्डिंग्स लिमिटेड (HDFC Holdings Limited) के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। विलय के बाद एचडीएफसी लिमिटेड की एचडीएफसी बैंक में 41% हिस्सेदारी होगी। यह बैंक को अपने होम लोन पोर्टफोलियो को मजबूत करने और अपने मौजूदा ग्राहक आधार को बढ़ाने में मददगार बनाएगा। बता दें कि विलय की घोषणा के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 14.4% तक की तेजी देखी गई थी जबकि एचडीएफसी लिमिटेड में 19.6% की तेजी आई थी।
क्या कहा कंपनी ने?
एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के विलय की घोषणा के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए, एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बैंकों और एनबीएफसी के लिए नियामक परिवर्तनों ने विलय को आसान बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विलय पिछले तीन सप्ताह से चल रहा था। दीपक पारेख ने कहा, विलय का एचडीएफसी लिमिटेड के कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।