Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

2014 से पहले नियमित होते थे सांप्रदायिक दंगे-हिंसा, अब ज्यादा शांति: हामिद अंसारी पर रिजिजू का पलटवार

नई दिल्ली

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के असहिष्णुता वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में सांप्रदायिक दंगे और हिंसा नियमित तौर पर होती थी, लेकिन अब ज्यादा शांति है। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर रिजिजू ने कहा, “कुछ अलग-अलग घटनाएं व्यक्तिगत-समुदाय के स्तर पर होती हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति हमेशा समावेशी रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र ‘सबका-साथ-सबका-विकास सबका- विश्वास सबका- प्रयास’ है।”