2023 के एशिया के 50 बेस्ट रेस्टोरेंट की सूची जारी की गई है जिसमें बैंकॉक का ‘ले डू’ शीर्ष पर है। उसके बाद टोक्यो के ‘सेज़ान’, बैंकॉक के ‘नुसरा’, टोक्यो के ‘डेन’, बैंकॉक के ‘गगन आनंद’ और सिंगापुर के ‘ओदेत’ का स्थान है। सूची में मुंबई का ‘मास्क’, नई दिल्ली का ‘इंडियन एक्सेंट’ और चेन्नई का ‘आवर्तन’ भी शामिल हैं।