रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। लगातार तीन मैच हार चुकी RR अगर अपने अगले तीनों मैच जीत भी जाती है तब भी उसे प्ले ऑफ के लिए दूसरी टीमों के हारने का इंतजार करना होगा।
इसीलिए बुधवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने अपनी पूरी जान लगा दी, लेकिन इसके बाद भी वो कोहली की टीम को हरा नहीं पाई।