नई दिल्ली
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के तहत लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक टेस्ट मैच खेला गया। तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 115 रन से हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। पहला और दूसरा मैच ड्रॉ रहा था।
मैच के आखिरी दिन का खेल काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था। आखिरी दिन चायकाल के बाद 351 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी 235 रन पर सिमट गई। कप्तान बाबर आजम हालांकि एक छोर टिके हुए थे, लेकिन नाथन लियोन ने उन्हें 55 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने पांच विकेट हॉल हासिल किया।