Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

25 जुलाई को भारत का शेड्यूल:मेडल इवेंट के दूसरे दिन भारत को मनु भाकर, यशस्विनी देसवाल और दिव्यांश पंवार से उम्मीद, हॉकी में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

टोक्यो

टोक्यो ओलिंपिक में मेडल राउंड के पहले दिन (24 जुलाई को) वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत के लिए सिल्वर जीता। दूसरी ओर शूटर सौरभ चौधरी क्वालिफाइंग राउंड के शानदार प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए। हां, हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड पर जीत के साथ शानदार आगाज किया है। मेडल राउंड के दूसरे दिन भी कई इवेंट में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। चलिए जान लेते हैं कि 25 जुलाई को किस इवेंट में भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे और भारतीय टाइमिंग के अनुसार वे मुकाबले कब होंगे।

बैडमिंटन
सुबह 7:10 बजे- महिला एकल ग्रुप मैच में पीवी सिंधु बनाम केसेनिया पोलिकारपोवा (इस्राइल)

मुक्केबाजी
दोपहर 01:30 बजे: 51 किग्रा के शुरुआती राउंड 32 मुकाबले में एम सी मैरीकॉम बनाम हर्नांडिज गार्सिया (डोमिनिकन रिपब्लिक)
दोपहर 03:06 बजे: 63 किग्रा के शुरुआती राउंड 32 मुकाबले में मनीष कौशिक बनाम ल्यूक मैकोरमैक (ब्रिटेन)

हॉकी
दोपहर 3:00 बजे- पुरुषों के पूल ए मैच में भारत बनाम आस्ट्रेलिया

सेलिंग
सुबह 8:35 बजे- महिला वन पर्सन डिंघी, लेजर रेडियल (पहली रेस, दूसरी रेस) नेत्रा कुमानन
सुबह 11:05 बजे- पुरुषों की वन पर्सन डिंघी, लेजर (पहली रेस, दूसरी रेस) भारत के विष्णु सरवनन

रोइंग
सुबह 6 बजकर 40 मिनट- लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स रेपेशाज (भारत)

शूटिंग
सुबह 5:30 बजे- महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में यशस्विनी सिंह देसवाल और मनु भाकर
सुबह 6:30 बजे- स्कीट पुरूष क्वालिफिकेशन- पहला दिन (मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा)
सुबह 9:30 बजे- पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार

टेबल टेनिस
सुबह 10:30 बजे- पुरुष एकल दूसरा दौर: जी साथियान बनाम लाम सियु हांग (हांगकांग)
दोपहर 12:00 बजे- महिला एकल दूसरा दौर: मनिका बत्रा बनाम मारग्रेटा पेसोत्सका (यूक्रेन)

टेनिस
सुबह 7:30 बजे से शुरू महिला युगल के पहले दौर के मैच में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना बनाम लिडमयला और नादिया किचनोक (यूक्रेन)

स्वीमिंग
दोपहर 3:32 बजे- महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक, पहली हीट- माना पटेल
दोपहर 4:26 बजे- पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक: तीसरी हीट- श्रीहरि नटराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *