बीकानेर
दो दिन से आंशिक पारा कम हुआ है लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों की नही है। 26 मार्च के बाद गर्मी के तेवर फिर तीखे हाेंगे। पारा 40 पार हाेगा। बुधवार को बीते दिनों की तुलना में पारा एक डिग्री लुढ़का है। दरअसल मार्च के पहले सप्ताह में ही आसमान के ऊपरी सतह पर वायु का परिसंचरण बनने के कारण अचानक से गर्मी बढ़ी। हाेली के बाद पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन 22 काे आसमान में परिसंचरण नियंत्रित हुआ ताे वापस एक बार तापमान कम हाेने लगा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जाे मंगलवार की तुलना में एक डिग्री कम है।