Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में बीते साल 7 प्रतिशत नए मरीज बढ़े

बीकानेर

‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ नारे के साथ 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के मिशन में कोविड एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। टीबी रोगियों की संख्या कम होते-होते बढ़ने का रुझान देखकर यह कहा जा सकता है। वजह, वर्ष 2019 में देश में नए टीबी रोगी 24.04 लाख रिपोर्ट हुए। अगले वर्ष 2020 में इनकी संख्या लगभग 25 प्रतिशत कम होकर 18.05 लाख हो गई। इससे इतर बीते साल यानी 2021 में फिर नए रोगी 21.38 लाख हो गए। मतलब यह कि एक साल में ही वापस 18.44 प्रतिशत रोगी बढ़ गए।