Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

29 का यह शेयर बना रॉकेट, सिर्फ 5 दिन में निवेशकों को दिया 107% का छप्परफाड़ रिटर्न

नई दिल्ली

हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने महज पांच ट्रेडिंग सेशंस में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) देकर चौंका दिया है। इसमें पैसे लगाने वाले निवेशक महज 5 दिन में मालामाल हो गए। इस शेयर ने पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में 106.91% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। शुक्रवार को यह शेयर करीब 10% उछल कर 61.35 रुपये पर पहुंच गया। हम बात कर रहे हैं- धनलक्ष्मी फैब्रिक लिमिटेड (Dhanlaxmi Fabrics Ltd) के शेयरों की।