Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

32 से बढ़कर 572 रुपये का हुआ टाटा ग्रुप का यह शेयर, सालभर में 1 लाख को बना दिया 18 लाख रुपये

नई दिल्ली

आज हम आपको टाटा ग्रुप (Tata group) के एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसे सालभर में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस शेयर का नाम है- ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली (Automotive Stampings & Assemblies)। कंपनी के शेयर सालभर में 32 रुपये से बढ़कर 572 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इसने अपने निवेशकों को करीबन 1,676.40 फीसदी से ज्यादा का जोरदार रिटर्न (Stock return) दिया है।