Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

29 रुपये से 200 के पार पहुंचा टाटा ग्रुप का यह शेयर, 2 साल से कम में दिया ताबड़तोड़ रिटर्न

नई दिल्ली

टाटा ग्रुप (Tata Group) के एक कंपनी ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। यह कंपनी टाटा पावर है। टाटा पावर (Tata Power) के शेयरों ने पिछले 2 साल में ही ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। इस पीरियड में कंपनी के शेयर 29 रुपये के लेवल से 230 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाटा पावर के शेयरों ने पिछले 2 साल में करीब 8 गुना रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 89.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 269.70 रुपये है। 

2 साल में ही 1 लाख रुपये के बन गए 8 लाख रुपये
टाटा पावर के शेयर 8 मई 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 28.25 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 16 मार्च 2022 को 230.20 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने 2 साल से भी कम में तगड़ा रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 8 मई 2020 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 8.14 लाख रुपये होता। यानी, पैसा लगाने वाले निवेशक को 2 साल से कम में ही 7 लाख रुपये का फायदा हो गया होता।