Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सरकार के इस फैसले के बाद तूफानी स्पीड से दौड़ रहे कंपनी के शेयर, 2520 रुपये पर पहुंचेगा स्टॉक

नई दिल्ली

 पिछले एक सप्ताह में SRF के शेयर की कीमत (SRF share price) में जोरदार उछाल आया है। पिछले एक हफ्ते में यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक (Chemical stock) 8 फीसदी के करीब चढ़ा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने हाल ही में हाइड्रोकार्बन फ्लोरो केमिकल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। भारत में इस केमिकल का उत्पादन सिर्फ SRF करती है। ऐसे में मार्केट एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि SRF को नए मौके मिलेंगे और इस स्टॉक में जोरदार तेजी आएगी। 

2520 रुपये का है टारगेट प्राइस
एक्सपर्ट का मानना है कि इस स्टॉक में मीडियम से लंबी अवधि के नजरिए से निवेश किया जा सकता है  क्योंकि हाइड्रोकार्बन फ्लोरो केमिकल पर लागू प्रतिबंध का फायदा इस स्टॉक को जरुर मिलेगा। SMC Global Securities के मुदित गोयल ने कहा कि  पोजिशनल निवेशकों को इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो मेंजरुर शामिल करना चाहिए। SRF को ₹2350 प्रति शेयर के आसपास मजबूत सपोर्ट है। यह शेयर शॉर्ट टर्म में 2520 रुपये तक पहुंच सकता है और एक बार ऊपर की तरफ यह लेवल टूटने पर इस स्टॉक में और तेजी आ सकती है। ऐसे में इस शेयर को वर्तमान लेवल पर ₹2350 के स्टॉपलॉस के साथ खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी का लेटेस्ट शेयर प्राइस एनएसई पर 2,447.45 रुपये है। आज कंपनी के शेयर में 1.13 फीसदी की तेजी है।